संजय दत्त के प्रशंसकों लिए बड़ी खुशखबरी है। संजय दत्त ने कैंसर को मात दे दी है। संजय दत्त पिछले कुछ समय से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। अपने जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।
बच्चों के जन्मदिन पर इस लड़ाई से जीतकर खुश हूं
संजय दत्त ने ट्वीटर पर अपने पोस्ट में लिखा कि ‘पिछले कुछ हफ्ते मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत मुश्किल थे लेकिन जैसा कहते हैं कि भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है। आज अपने बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर मैं इस लड़ाई से जीतकर खुश हूं और अपने परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे अच्छा उपहार देने में सक्षम हूं।
आप के अटूट विश्वास और समर्थन के बिना संभव नहीं होता
संजय दत्त ने आगे लिखा कि ‘यह आप सभी के अटूट विश्वास और समर्थन के बिना संभव नहीं होता। मैं अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी प्रशंसकों का आभारी हूं, जो इस कोशिश के दौरान मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, जो आपने मेरे लिए भेजे हैं।‘
My heart is filled with gratitude as I share this news with all of you today. Thank you ?? pic.twitter.com/81sGvWWpoe
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) October 21, 2020