रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को कोर्ट से मिली जमानत, सुशांत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद एनसीबी ने किया था गिरफ्तार

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को कोर्ट से मिली जमानत, सुशांत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद एनसीबी ने किया था गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत केस में जब से ड्रग्स एंगल सामने आया था. एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था. रिया को पहले ही जमानत मिल चुकी है. अब शोविक को कोर्ट की तरफ से जमानत दे दी गई है. लंबे समय बाद अब वे भी जेल से बाहर आ पाएंगे.

शौविक चक्रवर्ती ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने का आरोप

शौविक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिफ्तार किया था। शौविक चक्रवर्ती ड्रग्स का लेन-देन और सेवन करने का आरोप है। एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शोविक को गिरफ्तार कर लिया था. उस समय शोविक को  NDPS एक्ट की धारा 8सी, 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया था. शोविक के अलावा सैमुअल मिरांडा को भी इन्हीं धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था.