पटना सदर में कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों के आश्रितों को मिला चार-चार लाख का चेक, मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई राशि

पटना सदर अनुमंडल अंतर्गत कोविड-19 से मरने वाले 11 मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक को ₹400000 का चेक आर्थिक सहायता स्वरूप अपर समाहर्ता आपदा द्वारा हिंदी भवन सभागार में दिया गया।

जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को कोविड-19 के मृतक की अंचलवार सूची के अनुरूप प्रत्येक मृतक के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से अविलंब ₹400000 का चेक प्रदान करने का निर्देश दिया है।

आश्रितों के नाम…

  1. मृतक भारत भूषण बग्गा, चित्रगुप्त नगर पटना के निकटतम आश्रित ममता बग्गा को₹400000 का चेक प्रदान किया गया।

  2. मृतक शिव कुमार प्रसाद हनुमान नगर पटना के निकटतम आश्रित पुष्प लता प्रसाद को।

  3. मृतक माधुरी दास आशियाना नगर पटना के निकटतम परिजन शशि शेखर लाल दास को।

  4. मृतक मंजू देवी किदवई पूरी के निकटतम परिजन कृष्ण नंदन प्रसाद सिन्हा को।

5.धन काली देवी, वेटनरी कॉलेज के निकटतम आश्रित सुरेश पासवान को।

6.मृतक कामेश्वर प्रसाद मेहता न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी पटना के निकटतम आश्रित सुधारानी मेहता।

  1. मृतक अरुणोदय प्रसाद श्रीवास्तव कृष्णा नगर बुद्ध कॉलोनी के निकटतम आश्रित किरण सिन्हा को।

  2. मृतक निर्मला सोनी के निकटतम आश्रित ओम प्रकाश सोनी को।

  3. मृतक किशोर झा के निकटतम आश्रित माधवी कुमारी को।

हिंदी भवन भूतल स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आपदा मृत्युंजय कुमार पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह पटना सदर अंचलाधिकारी द्वारा कोविड-19 के प्रत्येक मृतक व्यक्ति के निकटतम परिजन को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।