बिहार में कोरोना की रफ्तार तो कम होने लगी है लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है. प्रदेश में नेताओं के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है. अब पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है.
पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए थे मांझी
जीतनराम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. पिछले एक सप्ताह से जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं अथवा मैं उनसे मिला हूं उनसे आग्रह है कि आप अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. जीतन राम मांझी रविवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए थे.
आज मैंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया जिसका रिपोर्ट पॉज़ीटिव आया है।
पिछले एक सप्ताह में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं अथवा मैं उनसे मिला हूँ उनसे आग्रह है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 13, 2020
















You must be logged in to post a comment.