गुजरात के CM विजय रुपाणी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती, रविवार को मंच पर बेहोश होकर गिर गए थे रुपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम रविवार को एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी वे बेहोश होकर मंच पर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद उनका कोरोना जांच किया गया जिसमें वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

रैली को संबोधित करते हुए बेहोश हो गए थे रुपाणी

सीएम विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।