UP में 26 वर्षीय 2 फुट लंबे शख्स की पुलिस से गुहार नाते-रिश्तेदार नहीं करा रहे शादी – आप मेरे लिए एक दुल्हन खोज दो

जब कई जाड़ा और गर्मी बीत गई और फिर बरसात गुज़र जाये और एक इंसान की उम्र 26 साल से अधिक हो जाए, तब  आमिर हो या गरीब परिवार शादी के लिए दबाव बनाने लगते हैं और यदि किसी के साथ ऐसा न हो ये असंभव ही लगता है। वैसे तो शादी की के उम्र की न्यूनतम सीमा 21 वर्ष है किन्तु आमतौर पर पढ़ाई पूरी होते घर वाले शादी का दबाव बनाने लगते हैं, तो रिश्तों की लाइन भी लाने लगती है। लेकिन एक अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के शामली में सामने आया है जहाँ एक ऐसा शख्स है जिसने दावा किया है कि उसके घरवाले उसकी शादी नहीं करवा रहे। शख्स  इतना  अधिक परेशान हो गया कि उसने पुलिस थाने का रुख किया और पुलिसवालों से अपने लिए एक दुल्हन खोजने की गुहार तक लगा डाली।

यह मामला अनोखा है जो कि उत्तर प्रदेश के शामली का है, खंबर है कि  2 फुट लंबा एक शख्स पिछले दिनों पुलिस के पास पहुंचा और अपने लिए दुल्हन खोजने की गुहार लगाई। अज़ीम की उम्र 26 वर्षीय  है और वह मंगलवार को शामली पुलिस थाने पहुंचा, घरवालों से परेशान शख्स ने दावा किया उसके परिवारवाले उसकी शादी नहीं करवा रहे। इसलिए उसने पुलिस से अपने लिए दुल्हन खोजने को कहा।

अज़ीम के हाथ लगी निराशा

बतादें कि, पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर नीरज चौधरी ने शख्स से कहा कि पुलिस का काम लोगों की शादी करवाना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘हम किसी जोड़े के बीच विवाद सुलझाने में मदद कर सकते हैं लेकिन किसी के लिए दुलहन खोजना हमारा काम नहीं है।’

वहीं, अज़ीम के घरवालों  की माने तो उनकाकहना है कि वे उनकी शादी करवाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कोई मिल नहीं रहा।

वहीं अजीम के भाई मोहम्मद नईम के मुताबिक, ‘वह शारीरिक तौर पर कमजोर हैं और उनके हाथों में भी दिक्कत है। हम उसकी शादी ऐसी लड़की से करवाना चाहते हैं जो उसका ध्यान रख सके। हमें शादी के लिए कई रिश्ते आए हैं जिनमें से एक मुरादाबाद का भी है। हम लड़कियां देखने जाने की योजना बना रहे हैं।’

इन सबके विपरीत, अजीम का दावा यह है कि उसका परिवार उसकी शादी को लेकर गंभीर नहीं है। अब देखना यह है कि अजीम को शादी करने में सफलता कब मिलती है।