देश में कोरोना वायरस ने तोड़े रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए करीब 47 हजार नए केस, 212 लोगों की मौत

बिहार कोरोना अपडेट : सूबे में मिले 709 नये मरीज, पटना में अकेले 133, कुल आंकड़ा 15 हजार के पार

देश में वैश्विक महामारी ने दस्तक दी थी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में आज से ठीक एक साल पहले इसी दिन जनता कर्फ्यू लगाया गया था… और आज एक साल बाद देश कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहा है। देश में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है।

बीते 24 घंटों में 46,951 नए मामले दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 46,951 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,16,46,081 पहुंच गए हैं। बता दें कि इस साल का सर्वाधिक आंकड़ा है, जबकि पिछले साल 6 नवंबर को 47,000 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे।वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 212 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,967 पहुंच गई है।