दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई थी, हालांकि केजरीवाल ने लॉक डाउन लगाने से इनकार कर दिया था।दिल्ली के ताजा सेंट स्टीफन कॉलेज भी कोरोना की चपेट में आ गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के 13 छात्र और दो स्टाफ मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
कॉलेज की सभी गतिविधियों को बंद
इसके बाद कॉलेज की सभी गतिविधियों को बंद कर दिया गया है
दिल्ली में कोरोना के 3594 नये मामले
दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 3594 नये मामले सामने आए, जो इस वर्ष सर्वाधिक है. साथ ही महानगर में संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 11,050 हो चुकी है