देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड करीब 1.62 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 879 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
संक्रमण के मामले बढ़कर 1,36,89,453 पहुंचा
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 1,61,736 नए कोरोना मरीज मिले, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,36,89,453 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 879 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,71,058 हो गई। इससे एक दिन पहले सोमवार को 904 लोगों की जान गई थी।