दिल्ली में लॉकडाउन, आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया। इसके तहत आज से अगले सप्ताह सोमवार सुबह तक इसे जारी रखा जाएगा।पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 25,462 लोग संक्रमित हुए हैं और 161 लोगों की मौत हुई।

जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ?

  • सोमवार रात 10 बजे से अगले सप्ताह सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा लॉकडाउन।
  • निजी कार्यालयों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा और उन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा।
  • दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
  • आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
  • मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद।
  • शादी में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति। इसके लिए पहले से इजाजत लेनी होगी।
  • रेस्त्रां को भी बंद रखा जाएगा और होम डिलीवरी की सुविधा भी फिलहाल नहीं रहेगी।
  • साप्ताहिक बाजारों को भी बंद रखा जाएगा।
  • बिना किसी कारण के बाहर निकलने पर किया जाएगा चालान।