बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री एवं जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी की कोरोना से मौत हो गई। मेवालाल चौधरी तीन दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे।
कोरोना से लड़ते आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया
मेवालाल चौधरी की तबियत खराब होने पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। कोरोना से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
तारापुर से जदयू विधायक थे डॉ० मेवलाल चौधरी
तारापुर विधानसभा के जदयू विधायक डॉ० मेवलाल चौधरी तीन दिन पहले कॉरोना पॉजिटिव हुए थे। सीने में सांस की शिकायत के बाद पटना पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराये गए थे. उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।