BReaking News: कोरोना के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पटना जिलाधिकारी ने लागू किए नए नियम।

बिहार में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। Corona के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कल पटना के जिलाधिकारी ने कुछ आदेश जारी किए हैं। पटना के जिलाधिकारी ने कुछ प्रतिबंध भी लगाया और कहा कि
1. पटना के सभी पार्क और उद्यान,गांधी मैदान और गोलघर 31 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे।
2.सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। किसी आयोजन में कोरोना के नियमो का पालन करवाना उस कार्यक्रम के संचालक की जिम्मेदारी होगी। किसी भी कार्यकर्म या आयोजन के लिए जिलाधिकारी का परमिशन लेना अनिवार्य होगा।
3. 31 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022 तक गंगा नदी में निजी नावों के चलने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
जिसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी थानेदार अपने अपने थानों के पार्कों को बंद करवाने की जिम्मेदारी लेंगे। साथ ही जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर दंडाधिकारी,जिला नियंत्रण कक्ष सहित अपर जिला दंडाधिकारी को शख्त हिदायत दी कि वो सुनिश्चित करेंगे की जिले में जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए नियमो का पालन हो रहा है। साथ ही नियमो का पालन न करने वाले लोगो को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवम भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के तहत दण्डित किया जाएगा।