Corona के बढ़ते मामलों के बीच दिखी सिस्टम की लापरवाही।

Corona कि तीसरी लहर से लड़ने के बिहार पूरी तरह तैयार है। ऐसे वाक्य हम रोजाना अपने नेताओ के मुंह से सुनते हैं। पर वास्तविकता क्या है जब आप पटना के सड़को पर निकलेंगे तो पता चल जायेगा। रोड पर लोग बिना मास्क के एकदम आराम से घूमते नजर आएंगे। न उन लोगो को corona के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता है और नाही प्रशासन को। जिलाधिकारी का आदेश आया की मास्क का पालन करना हर किसी के लिए अनिवार्य होगा। परंतु जिलाधिकारी के आदेश का पालन जब प्रशासन में बैठे अधिकारी ही नहीं कर रहे हैं फिर जनता से क्या उम्मीद की जाए।

पश्चिमी लोहानीपुर में नगर निगम के सफाई कर्मियों को जब मैंने देखा तो वो बिना मास्क के ही कार्य कर रहे थे। जब मैंने उनसे पूछा की आपने मास्क क्यों नही लगाया है। तब उन्होंने कहा की हमलोग को नगर निगम के तरफ से न मास्क मिला है और ना ही सैनेटाइजर। Corona का कहर फिर बढ़ने लगा है। और एक सर्वे से पता चला है की ओमिक्रोन ,corona के पिछले वायरस से 70 गुना तेजी से लोगो को संक्रमित कर रहा है। कहने का तात्पर्य है की रोजाना ये सफाई कर्मी न जाने कितने लोगो के संपर्क में आते होंगे। भगवान न करें अगर कल को ये किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो यह वायरस कितना तेजी से फैलेगा इसके अनुमान से ही मन सहम सा जाता है।

देखना दिलचस्प होगा कि इस खबर के बाद नगर निगम और सरकार क्या एक्शन लेती है। या फिर सरकार केवल अस्पतालों के व्यवस्था में ही व्यस्त रहती है