भारत में 15 से 18 साल के बच्चो के टीकाकरण के पहले दिन पूरे भारत में 38 लाख बच्चो को लगाया गया टीका।

देश में 15 से 18 साल के बच्चो को टीकाकरण की मजूरी मिलने के बाद आज से भारत के कई राज्यों में टीकाकरण का अभियान चालू कर दिया गया है। टीकाकरण के पहले दिन इस पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आज पूरे भारत में 37,84,212 बच्चों को टीका लगाया गया है। पहले ही दिन इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को टीका लगाना भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कोविन एप के अनुसार शाम सात बजे तक देश में लगाये गये वैक्सीन का यह आंकड़ा निकल कर सामने आया है।

ध्यान देने वाली बात है कि देश में आज सोमवार से 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन दिये जाने की शुरुआत की गई। टीकाकरण अभियान के पहले दिन अपराह्न तीन बजे तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 12.3 लाख से अधिक बच्चों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गयी थी जो शाम सात बजे तक बढ़कर 37 लाख के आंकड़ों को पार कर गया।

आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लिया और उनसे बातचीत की। इस संबंध में उन्होंने ट्‌वीट कर जानकारी भी दी। कोविन एप के आंकड़ों के अनुसार आज अपराह्न तीन बजे तक 39.88 लाख से अधिक बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए शनिवार एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन हो रहा है।

ओमिक्राॅन के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह कहा था कि देश में 3 जनवरी से 15-18 साल तक के किशोरों कोविड का वैक्सीन लगाया जायेगा। अभी देश में सिर्फ कोवैक्सीन को ही बच्चों के लिए उपयुक्त मानकर उनके इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दी गयी है।

देश में कोविड 19 के वैक्सीनेशन की शुरुवात 16 जनवरी 2021 से की गई थी।