मां लक्ष्मी को कैसे करे प्रश्न कि सफलता चूमे हमारी कदम।

पूरी दुनिया आज अर्थ के पीछे भाग रही है। या कहे तो आज की दुनिया के लिए सबसे जरूरी चीज कुछ है तो वह है पैसा।इस जहां में कदम कदम पे पैसों की जरूरत है। जिंदा रहने से लेकर बदन ढकने, पेट भरने और मरने के बाद भी पैसों की जरूरत रहती ही है। कुछ लोग पैसा कमाने के लिए मेहनत तो खूब करते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाते। कुछ लोग सही दिशा में मेहनत नही करते जिससे उनके हाथ सफलता नहीं लगती तो कुछ ग्रह नक्षत्रों का भी दोष होता है। आज शुक्रवार है। आज का दिन धन की देवी लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। इस दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं। मान्यतायें हैं कि अगर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी कि पूरी श्रद्धा से पूजा की जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयत्न करता है। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक हो जाती है। तो आइए जानते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के खास उपाय।

इस तरह मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न:

शुक्रवार के दिन सुबह के समय सफेद वस्त्र पहनें और मां लक्ष्मी के सामने बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें। फिर उन्हें कमल का फूलचढ़ाएं।

जब भी किसी शुभ कार्य के लिए जाएं तो पहले मीठा दही खाएं। उसके बाद घर से निकलें।

ऐसी मान्यताएं हैं कि अगर शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के मंदिर में शंख, कोड़ी, कमल का फूल, मखाने, बताशे, खीर और गुलाब का इत्र चढ़ाया जाए तो मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।अगर आप अपने घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको शनिवार की शाम पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

सुबह और शाम के वक्त घर के मुख्य द्वार को पानी से अच्छे से साफ करिए। स्वच्छता में ही मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में कलह करने से बचिए और सबके साथ प्रेम से व्यवहार करें। इसके साथ ही अपने काम के बारे में चिंतन करे कि क्या गलतियां हैं जिनसे मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है।

जब इन उपायों को आप जीवन में उतारेंगे तो आपको अपने जीवन में कई सारे परिवर्तन दिखने लगेंगे। और यही परिवर्तन आपको सफलता प्रदान करेंगे।