नहीं रही मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बताया जा रहा कि देर रात उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

वे 71 साल की थीं।

3 बार मिला नेशनल अवॉर्ड

चार दशक के अपने करियर में सरोज खान ने 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करायी। सरोज खान को अपनी उम्दा कोरियोग्राफी के चलते 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका था। संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।