सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम कुछ और लोगों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. खबर है कि एनसीबी की टीम पहले अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाएगी, इसके बाद अभिनेत्री रकुल प्रीत और सिमोन को भी पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि एनसीबी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद इस मामले से जुड़े और लोगों को समन भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। एनसीबी की पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने जिन अभिनेत्रियों का नाम लिया है अब उन्हें जल्द ही एनसीबी के सामने पेश होना पड़ सकता है। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक जांच टीम बहुत जल्द इस मामले में अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर सकती है।