रिया चक्रवर्ती की हिरासत का आज आखिरी दिन, जमानत मिलने की उम्मीद कम, जाने क्यों ?

जेल में कैसे कटी रिया की पहली रात ? जानिए क्या है NCB की आगे की प्लानिंग ?

सुशांत केस में ड्रग्स को लेकर गिरफ्तार की गयी रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। आपको बता दें कि ड्रग्स की खरीद को लेकर रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित 18 अन्य आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि खत्म हो रही है।

पिछली बार सुनवाई में बढ़ी थी हिरासत की अवधि

पिछली सुनवाई में विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत की अवधि को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि अभी रिया चक्रवर्ती के मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। एनसीबी रिया चक्रवर्ती और बाकी 18 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा सकती है।
इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की ओर से जमानत के लिए दायर की गई याचिका पर भी आज हाईकोर्ट से फैसला आ सकता है। वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य 18 आरोपियों की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाए।

रिया को हो सकती है 10 साल की जेल

अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रही है। एनसीबी को इस जांच में कई अहम सुराग भी मिल हैं, इसलिए अब तक एनसीबी ने 17 गिरफ्ताकरियां की हैं।