सीधे खबर पर जाएँ
Wednesday, 18 November 2026
The Shift India The Shift India सच कड़वा है
  • State
  • National
  • Political
  • Corona
  • Crime
  • International
  • Education
  • Entertainment
होम › Entertainment

तृणमूल सांसद नुसरत बोली उससे तलाक की जरूरत नहीं, क्योंकि शादी ही लीगल नहीं थी, लगाया अकाउंट से पैसे निकलने का आरोप

State Desk June 10, 2021, 6:41 pm · 2 मिनट में पढ़ें
तृणमूल सांसद नुसरत बोली उससे तलाक की जरूरत नहीं, क्योंकि शादी ही लीगल नहीं थी, लगाया अकाउंट से पैसे निकलने का आरोप

तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने बुधवार को पति निखिल जैन से अलग होने का ऐलान कर दिया। नुसरत ने कहा कि अलग तो हम पहले ही हो गए थे, लेकिन मैंने ये बात आज सबके सामने रखी, क्योंकि मैं चाहती थी कि पर्सनल लाइफ को अपने तक ही रखूं। नुसरत ने कहा कि हमारी इंटरकास्ट मैरिज थी। इसे भारत में वैध साबित करने के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड किया जाना था, जो कि कभी नहीं हुआ। ऐसे में तलाक का तो सवाल ही नहीं उठता है।

नुसरत का निखिल पर आरोप- अकाउंट से गलत तरीके से पैसे निकाले

नुसरत ने अपने अकाउंट से पैसे निकालने का आरोप लगालगते हुए, उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा है, ‘वो जो अपने आपको अमीर कहता है, जो कहता है कि मैंने उसका इस्तेमाल किया। उसने मेरे अकाउंट से गलत तरीके से पैसे निकाले। गलत तरीके से मतलब मेरे सेपरेशन के बाद भी उसने रात के वक्त अकाउंट से पैसे निकाले थे। मैंने ये मामला बैंक अधिकारियों के सामने भी रखा है और इसे लेकर जल्द ही पुलिस कम्पलेंट भी फाइल की जाएगी।’

‘शादी के बाद मेरे सभी पारिवारिक अकाउंट की डिटेल निखिल को दी गई थी। वो मेरे कई अकाउंट का बिना मेरी जानकारी और सहमति के गलत इस्तेमाल कर रहा था। मैं अभी भी इसे लेकर बैंकों से बातचीत कर रही हूं और जरूरत पड़ी तो इस बात के सबूत भी रखूंगी।’

नुसरत ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल के बशीरहाट से चुनाव जीतने के बाद तुर्की के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। इस शादी का रिसेप्शन कोलकाता में रखा गया था। इसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई थीं। नुसरत का कहना है कि निखिल से उनकी शादी तुर्की के कानून के तहत हुई थी।चर्चा है कि नुसरत जहां एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आए यश दासगुप्ता के साथ डेटिंग कर रही हैं। यश 2021 में बंगाल में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बीच नुसरत के प्रेग्नेंट होने की भी चर्चा है। वहीं लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी इन खबरों पर सोशल मीडिया पर कमेंट लिखा था। तस्लीमा ने कहा है कि अगर नुसरत यश के साथ हैं तो उन्हें निखिल से तलाक ले लेना चाहिए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…

Related

accused of withdrawing money from the accountbecause the marriage itself was not legalTrinamool MP Nusrat said there was no need for divorce from her

State Desk

इनकी सभी खबरें →

इसी विषय पर

Entertainment →
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED की बड़ी कार्रवाई, पुणे स्थित बंगले समेत 98 करोड़ की संपत्ति अटैच
Entertainment

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED की बड़ी कार्रवाई, पुणे स्थित बंगले समेत 98 करोड़ की संपत्ति अटैच

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति अभिनेता-बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने आज गुरुवार को शिल्पा शेट्टी और राज…

April 18, 2024
सदाबहार गायक पंकज उधास का निधन, फैंस ने नम आखों से दी श्रद्धांजलि,
Entertainment

सदाबहार गायक पंकज उधास का निधन, फैंस ने नम आखों से दी श्रद्धांजलि,

एंटरटेनमेंट जगत से बुरी खबर सामने आई है. लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की…

February 26, 2024
सीआईडी फेम दिनेश फडनिस का निधन, वेंडिलेटर पर थे अभिनेता,  फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल
Entertainment

सीआईडी फेम दिनेश फडनिस का निधन, वेंडिलेटर पर थे अभिनेता, फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल

छोटे पर्दे के लोकप्रिय क्राइम शो सीआईडी में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का सोमवार की रात को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ…

December 5, 2023
The Shift India
The Shift India
सच कड़वा है

क्या बदला, क्यों बदला और आप पर क्या असर। सीधी, साफ़ और भरोसेमंद खबरें।

हमारे बारे में
डेस्क
© 2026 The Shift India shiftindia.com
होम ब्रीफ
%d