नए साल में हसीनाओं का दिखा जलवा।

नए साल को लेकर विश्व के सभी लोग हर्षित हैं। कहीं बधाइयां दी जा रही हैं तो कही बॉलीवुड की हसीनाएं अपने जलवे से लोगो को घायल कर रहीं हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों से जिन्होंने नए साल की बधाइयों के साथ अपने फोटोज से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।

1. अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ फोटो साझा की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ढेर सारी खुशियों को साथ लाने के लिए शुक्रिया 2021 अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। अभी तक इस पोस्ट को 13 लाख लोगो के द्वारा पसंद किया जा चुका है।

2.अपने बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटो साझा करते हुए लिखा है की मुझे नए साल 2022 का बेसब्री से इंतजार है। मैं साल 2022 के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

3. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कृति सेनन ने अपने फोटो से लोगो को दीवाना बना दिया है। उन्होंने लिखा है कि वर्ष 2022 सुनहरा और प्यारा हो। इनकी अदाओं के लाखो दीवाने है। इसीलिए तो पोस्ट के तुरंत बाद ही इनके फोटोज को 8 लाख लाइक्स मिले हैं।

4.बॉलीवुड की झांसी की रानी यानी कंगना रनौत ने भी फोटो शेयर कर लिखा है की सभी को नए वर्ष की ढेरो बधाइयां नए साल की शुरुवात तिरुपति बाला जी के आशीर्वाद के साथ।

5. टीवी इंडस्ट्रीज की चहिती अभिनेत्रियों में शुमार मौनी रॉय ने तो ऐसी तवीरे साझा की है जिसको देख दर्शक दातों तले अंगुली दबा रहे हैं। फोटो के साथ मोनी रॉय ने सबको नए वर्ष की बधाइयां भी दी हैं।

6. हमारे इस सूची में अंतिम नाम आता है इलियाना डी क्रूज का जिनके इस तस्वीर ने लोगो को घायल कर दिया है। बोल्ड अंदाज में फोटो शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है की 2021 काफी रोमांचक रहा लेकिन मैं इसे याद नहीं करने वाली। मैं 2022 को खूब मजे से जीना चाहूंगी।