अब पीरियड्स को लेकर सुर्खियों में छाईं पूनम पांडे, जानिए क्या है पूरा मामला।

अब पीरियड्स को लेकर सुर्खियों में छाईं पूनम पांडे, जानिए क्या है पूरा मामला।

आए दिनो सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे का विवादो से गहरा नाता है। लोग भी इनकी सुर्खियों में बड़ी दिलचस्पी लेते हैं यही कारण है की इनकी हर छोटी छोटी बाते भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाती हैं।

लॉकअप में इनमेट्स के झगड़े और बवाल जारी हैं। जैसे-जैसे फिनाले का वक्त आ रहा है दोस्त भी दुश्मन बनते जा रहे हैं। शो में मुनव्वर और पूनम पांडे के बीच अच्छी दोस्ती रही है। हालांकि रीसेंट एपीसोड के दौरान मुनव्वर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पायल रोहगती के बाद पूनम पांडे को टास्क से हटाने का प्लान बनाते हैं। उनका कहना है कि पूनम टास्क शिद्दत से नहीं करतीं। पूनम इसकी वजह बताती हैं कि उनको पीरियड्स की वजह से कुछ हेल्थ इशूज हैं। बाद में मुनव्वर प्रिंस नरूला को बताते हैं कि पूनम पीरियड्स के बारे में झूठ बोल रही हैं।



पूनम ने बताई टास्क न कर पाने की वजह


लॉकअप में टिकट टु फिनाले की दौड़ में दोस्त भी दुश्मन बनते जा रहे हैं। गेम में मुनव्वर और उनके साथी पूनम पांडे को टास्क से एलिमिनेट करना चाहते हैं। उनका कहना है कि पूनम शुरू से ही शो छोड़ना चाहती हैं। वह टास्क में भी ठीक से परफॉर्म नहीं करतीं। इस पर पूनम बोलती हैं कि हेल्थ रीजन्स की वजह से वह टास्क में अपना 100 परसेंट नहीं दे पा रहीं। वह बोलती हैं, मुझे कई महीने से पीरियड्स नहीं हुए, इस वजह से हेल्थ इशूज हैं।




मुनव्वर फारूकी को लगा झटका


पूनम को इस बात का भी बुरा लगता है कि उनके दोस्त ही उन्हें टिकट टु फिनाले टास्क से बाहर करना चाहते हैं। वह रोते हुए बोलती हैं कि उनको कुछ हेल्थ इशूज हैं जो कैमरा पर डिसकस नहीं कर सकतीं। पूनम बोलती हैं कि उन्हें बार-बार हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है फिर भी खेल रही हैं। पूनम बाद में इस बात पर काफी रोती हैं कि उनके दोस्त ही धोखा दे रहे हैं। बाद में मुनव्वर प्रिंस नरूला से कहते हैं कि पूनम झूठ बोल रही हैं। वह बताते हैं कि बीते हफ्ते ही एक टास्क जीतने के बाद पूनम ने उनसे कहा था कि टास्क के दौरान उन्हें पीरियड्स थे फिर भी अच्छा परफॉर्म किया। वहीं मुनव्वर को झटका तब लगता है जब उनकी दोस्त अंजलि और साइशा उन्हें ही टास्क से निकालने का प्लान बना लेती हैं।