छपरा में पत्नी(32) की ससुराल वालों ने विदाई नहीं की तो जीजा(35) नाबालिग साली(16) को लेकर ही भाग निकला। इसके बाद ससुर ने दामाद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया था। 2 सप्ताह बाद अचानक साली सोमवार को महिला हेल्पलाइन पहुंची और परिवार वालों पर ही बाल विवाह करने का आरोप लगा दिया। लड़की ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। परिवार वाले मेरा बाल विवाह करवाने जा रहे थे। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि जीजा ही उनकी बेटी को लेकर भागा था। वो उसके ही साथ थी। मामला गड़खा प्रखंड के कदना गांव का है।
महिला हेल्पलाइन ने लड़की के परिवार को कॉल कर के बुलाया। आसपास ही घूम रहे जीजा को भी दबोच कर महिला हेल्पलाइन लाया गया। जहां से एसपी को सूचना देकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। महिला हेल्प लाइन में प्रबंधक मधुबाला और कानूनी सलाहकार राजीव कुमार सिंह ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे थाने को दोनों को सौंप दिया।
12 पहले कृष्णा राम की शादी तेरस राम की बेटी सीकांति देवी के साथ हुई थी। जिससे उन्हें दो बेटी और 2 बेटे हैं। वो अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहा। जिसके बाद करीब डेढ़ साल पहले सीकांति देवी अपने मायके कदना गांव चली गई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल वालों पर पत्नी के विदाई को लेकर लगातार दबाव बनाता था। 6 अप्रैल को वह अपनी साली को लेकर फरार हो गया था। इसको लेकर उसके खिलाफ गड़खा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
You must be logged in to post a comment.