पवन सिंह और केसारी लाल यादव में कौन है ज्यादा रईस, जानिए इन कलाकारों को किन चीजों का है शौख।

भोजपुरी इंडस्ट्री पिछले कुछ ही समय में काफी तेजी से आगे बढ़ती नजर आई है। इस सिनेमा के चाहने वाले भी बहुत लोग हैं। इस इंडस्ट्री में मौजूद एक्टर्स के लाखों-करोड़ों में फैन्स हैं। सोशल मीडिया पर भी इन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है।

इनमें से सबसे पॉपुलर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह हैं। दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों में से कोई भी परिचय का मोहताज नहीं। दोनों के गाने और फिल्मों पर जनता बेहद प्यार लुटाती है।

फिल्मों में भी इनका काम शानदार और बेहतरीन नजर आता है। पवन सिंह और खेसारी आए दिन अपने म्यूजिक वीडियोज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दोनों हस्तियों ने खूब नाम और पैसा कमाया है।

आज हम आपको पवन सिंह और खेसारी लाल दोनों की नेट वर्थ बताने वाले हैं। दोनों ही एक से बढ़कर एक रईस हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के पवन सिंह सुपरस्टार हैं। 11 साल की उम्र में इन्होंने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखते हुए पहला गाना गाया था।

filmik.in की एक रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह आज करीब 4.8 से 5 मिलियन डॉलर (30-37 करोड़ रुपये) की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके साथ ही वह हर गाने के लिए 3 से 4 लाख रुपये फीस लेते हैं।

इसके अलावा पवन सिंह के पास मुंबई, लोखंडवाला में एक 4 बीएचके का फ्लैट है। बिहार के आरा जिले में भी एक आलीशान घर है। पवन सिंह को लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास 78 लाख की मर्सेडीज बेंज GLE 250d, 25 लाख की फॉरच्यूनर और 14 लाख की Mahindra Scorpio है।

वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव भी रईसी में कम नहीं। filmik.in की रिपोर्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव 12 से 15 करोड़ रुपये की नेट वर्थ रखते हैं।

खेसारी एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं और एक गाने के लिए 2 से 3 लाख रुपये लेते हैं। खेसारी लाल यादव के पास पटना में एक आलीशान घर है।

इसके अलावा मुंबई में भी इनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। खेसारी को भी महंगी गाड़ियों का खूब शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 30 लाख वाली Toyota Fortuner है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं।