Tmkoc के फैंस के लिए आई बुरी खबर, तारक मेहता के बाद अब बबिता जी कहेंगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा…..

पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को किसी की बुरी नजर लग गई है। एक के बाद एक कई स्टार्स इस शो को छोड़ते नजर आ रहे है। हाल ही में तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर आई थी। फैंस के लिए यह खबर किसी बुरे मंजर से कम ना था। इस खबर से फैंस अभी उबर हीं रहे थे कि एक औऱ बुरी खबर सामने आ गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी अब इस शो को अलविदा कह सकती है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को बाय कहेंगी बबिता जी।

मुनमुन दत्ता को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से काफी लोकप्रियता मिली है। लोग उन्हें बबीता जी के नाम से बखूबी जानते है। ऐसे में उनके शो छोड़ने की खबर से फैंस जरूर निराश होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन को बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन में भाग लेने के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अगर एक्ट्रेस इसके लिए सहमत होती है तो चांस है कि वो शो छोड़ सकती है।

क्या खत्म हो जाएगी जेठालाल और बबिता जी की प्रेम कहानी।

मुनमुन दत्ता को लेकर ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं आई है। बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी और जेठालाल की नोंक-झोंक हर किसी को पसन्द आती है। जेठालाल हर बार बबीता जी को इंप्रेस करने में लगे रहते है।

‘बिग बॉस 14’ में नजर आई थी मुनमुन

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वो एक से बढ़कर एक तसवीरें फैंस के साथ पोस्ट करती है। हालांकि फोटोज के कमेंट में फैंस उन्हें जेठालाल औऱ टप्पू का नाम लेकर छेड़ते हुए दिखते है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन लोग फॉलो करते है। बता दें कि एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 14’ में बतौर चैलेंजर बनकर नजर आई थी।

शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा शो

वहीं, हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कह दिया है। शैलेश शो के शुरुआत से जुड़े हुए थे और उनकी और जेठालाल की दोस्ती देखने लायक होती थी। अब वो शो ‘वाह भाई वाह’ होस्ट करेंगे। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस शो में आने वाले कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।