Miss India 2022:- कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सर सजा मिस इंडिया आया ताज़

भारत को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ था। जिसमें एक शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी ने ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विनर घोषित की गईं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 में फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने सेकेंड रनरअप का ताज अपने नाम किया।

31 फनालिस्ट को पीछे छोड़ ताज जीता

मिस इंडिया 2022 के फाइनल राउंड में कुल 31 फनालिस्ट थी।सभी को पीछे छोड़ते हुए अपनी समझदारी ओर सूझ-बुझ से सिनी शेट्टी ताज अपने सर पर सजाने में कामयाब रही।