लोकप्रिय फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, इतनी कम उम्र में निधन से तमिल और तेलूगू फिल्म इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा…..

लोकप्रिय फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम अब हमारे बीच नहीं रहे। कौशिक का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। उनकी उम्र 36 साल बताई जा रही है। कौशिक एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर भी थे। उनके निधन की खबर जानने के बाद से ही तमिल और तेलूगु सिनेमा इंडस्ट्री के लोग काफी हैरान है। वहीं, कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे है।

कौशिक एलएम ने कई कॉलम, सेलेब्स का इंटरव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लिखे थे। उनके आकस्मिक निधन पर साउथ स्टार दुलकर सलमान, धनुष, कीर्ति सुरेश, वेंकट प्रभु, हरीश कल्याण, अदिति राव हैदरी, धनुष, विजय देवरकोंडा ने शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके नाम पोस्ट भी लिख रहे है।

विजय दोवरकोंडा ने कौशिक एलएम को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- आपके बारे में सोचकर प्रार्थना कर रहा हूं। आपकी बेहद याद आएगी। साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने ट्विटर पर लिखा, मैं इस खबर को सुनकर शब्दों से बाहर हूं। यह सिर्फ अविश्वसनीय है !! मेरी सहानुभूति आपके परिवार और दोस्तों के साथ है। दिल से संवेदना! विश्वास नहीं हो रहा है कि आप कौशिक नहीं रहे!

धनुष ने लिखा, यह दिल तोड़ने वाला है !! रेस्ट इन पीस। बहुत जल्द आप चले गए। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। रश्मिका मंदाना ने लिखा, मुझे यह सुनकर बहुत अफसोस है। वाकई दिल तोड़ने वाली है खबर है।