शो में वापस नहीं लौटी दयाबेन तो उनके जगह दूसरे कलाकार को शो में दिया जाएगा मौका…..

मशहूर कॅामेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए खूशखबरी सामने आई है। सूत्रो के अनूसार दयाबेन शो में लौटने वाली है। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने दो महीनों के अंदर ही शो पर वापस लौटने का फेसला लिया हैं। हांलाकि अभी शो के तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अगर वो शो में वापस नहीं आती है तो जल्द ही उनके जगह नई दयाबेन को लाया जा सकता है।


आपको बता दें साल 2017 से ही दिशा वकानी तारक मेहता से से गायब हैं। उस वक्त दिशा अपनी बेटी को जन्म देने के बाद शो से ब्रेक ले लिया था। बीते 5 सालों से फैंस और मेकर्स उनके वापस आने का इंतजार करते-करते थक गए। वहीं अब मेकर्स ने दिशा को आखिरी वार्निंग दे दी है कि अगर वो दो महिने में वापस नहीं आती है तो वो नई दयाबेन को लाएंगे।

सूत्रों के अनुसार अभी उल्टा चश्मा के साथ दिशा वकानी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है। इसलिए उन्हें फिर से शो में लाने की बात चल रही है। मेकर्स पहले दिशा को वापस लाना चाहते है। लेकिन अगर वो वापस नहीं आती है तो उनका रिप्लेस होना पक्का है।