आइये जानते है भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के कुछ अनछुये पल…

बॉलीवुड स्टार्स के जैसे ही भोजपुरी स्टार्स भी इन दिनों खूब पॉपुलर हैं। वो अपनी पोस्ट, पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको निरहुआ के जीवन से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं, जो उनसे और उनके पिता से जुड़ा है। ये बेहद ही खास है।

दिनेश लाल यादव के पास इन दिनों खूब दौलत और शोहरत है. वो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके फैंस उन्हें निरहुआ के नाम से जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर अपने पिता से आज भी मार खाते हैं। आज भले ही उनके पिता नहीं हैं लेकिन वो उनसे अब भी डरते हैं।

निरहुआ ने इस किस्से के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। उनके पिता अक्सर सपने में आते हैं और उन्हें पीट कर चले जाते हैं।वो भी 10 लाख रुपए के लिए. एक्टर ने और उनके परिवार ने बेहद गरीबी के दिन देखे हैं। 500 रुपए के लिए जगह-जगह गाना गाया करते थे।

दिनेश जब 20 साल के थे तो उनके पिता देहांत हो गया था। वो घर के बड़े थे। इसलिए परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उनके पिता 10 लाख रुपए के लिए आज भी सपने में आकर पिटाई कर देते हैं। वो सपने के बारे में सुनाते हैं कि ‘एक्टर लंबे समय के बाद गांव जाते हैं।’

सपने में देखते हैं कि पिता को किसी को 10 लाख रुपए देने होते हैं। इस पर एक्टर चेक बुक निकालकर 10 लाख का चेक काटकर दे देते हैं और पिता आव ना ताव डंडा लेकर मारने लगते हैं और कहते हैं कि वो आज तक दो लाख इकट्ठा नहीं कर पाए और निरहुआ 10 लाख कागज पर लिखकर दे रहे हैं। ऐसे थोड़े ना मिल जाते हैं पैसे।

आपको बता दें कि निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से ताल्लुक रखते हैं। उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है। वो शादियों में गाना गाते थे। मगर उनके करियर में बदलाव फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से आया था। यहां से उनकी किस्मत चमकी थी और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था।