विश्व महामारी के “नए और खतरनाक चरण” में: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

COVID 19 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि बात विश्व की करें तो कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 82.4 लाख से भी ज़यादा हो चुका है वहीं, अब तक इस महामारी से 4.46 लाख लोगों की जान जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने महामारी को लेकर एक और चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी फैलने की रफ्तार तेज हो रही है। गौरतलब है कि  गुरुवार को दुनियाभर से कोविड-19 के एक दिन में अब तक सबसे अधिक 150,000 मामले सामने आए थे।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस ने कहा कि नए मामलों में से लगभग आधे उत्तर और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से हैं। जबकि दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी मामले काफी संख्या में हैं।

टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस कहाना है कि , ‘‘हम नए और खतरनाक चरण में हैं। महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदमों की अब भी आवश्यकता है। हालत ये है कि ज़यातातर लोग घर में रहने से निराश हैं तो वहीं देश अपने समाजों को खोलने के लिए उत्सुक।’’

टेड्रोस ने कहा कि कहा कि मौजूदा हालत यह है कि वायरस अब भी ‘तेजी से फैल रहा है’ और फिज़िकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और हाथ धोने जैसे कदम अब भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मृतक संख्या खास तौर पर शरणार्थियों में अधिक होगी जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक विकासशाील देशों में रहते हैं।

कोरोन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही

विश्व में कोरोना वायरस का थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इसकी रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से 87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या चार लाख 61 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि, 46 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो हुए हैं। बड़ी बात यह है कि दुनिया के करीब 62 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 8 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 51 लाख से अधिक है।

दुनिया के मौजूदा हालत कितने केस, मौतें

विश्व शक्ति के रूप में जाना जाने वाला देश अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। गौरतलब है कि अमेरिका में 22 लाख से ज्यादा लोग अबतक कोरोना संक्रमितो एवं एक लाख 21 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा मामले और मौतें दर्ज की जा रही हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 33,158 मामले सामने और 714 लोगों की मौत हुई। वहीं ब्राजील में 55,209 मामले सामने आए और 49,090 लोगों की मौक हुई। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

दो लाख से ज्यादा मामले वाले शीर्ष देश

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा आठ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1.21 लाख से ज्यादा हो चुका है। चीन टॉप-18 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है। वहीं भारत टॉप-4 देशों में शामिल हो गया है।