पटना एयरपोर्ट पर छह यात्रियों में पाये गए कोरोना के लक्षण

Big Breaking – पटना में देखे गए12 विदेशी कोरोना संदिग्ध होने की आशंका

खबर पटना से है जहां पटना एयरपोर्ट पर छह यात्रियों में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाये गए हैं. पटना और गया एयरपोर्ट पर कुल 21422 यात्रियों की स्क्रिनिंग की गयी गयी है. गया एयरपोर्ट पर 20123 मरीजों की स्क्रिनिंग की गयी. वहीं पटना एयरपोर्ट पर कुल 1299 यात्रियों की स्क्रिनिंग की गयी . पहली बार छह यात्रियों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं.