LIVE: दिल्ली का एक और डॉक्टर कोराना +ve, कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं

देश में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ती हीं जा रही है। बीते 24 घंटे में यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है। महाराष्ट्र में 18 नये केस सामने आने के बाद यह आंकड़ा 1649 तक पहुंच गयी है। बात दिल्ली की करें तो यहां भी पिछले 24 घंटे में 23 नये केस सामने आये हैं। बताते चलें कि देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 47 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 153 ठीक भी हुए हैं।

LIVE UPDATE : दिल्ली : डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली में भी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। आपको बता दें कि वह डॉक्टर किसी भी कोरोना मरीज का इलाज भी नहीं कर रहा था और हाल में कोई यात्रा भी नहीं की थी। डॉक्टर पूर्वी दिल्ली के एक कैंसर इंस्टीच्यूट में काम करता है। लेकिन उसके पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

LIVE UPDATE : महाराष्ट्र में 18 नए केस

महाराष्ट्र में 18 और नए केस सामने आए हैं. इसमें मुंबई में 16 और पुणे में 2 केस आए हैं. पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 320 हो गई है, जिसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है