केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में बढ़कर 1965 हो गई है। साथ ही देश में संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है, देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आए मामलों में 1764 सक्रिय हैं। जबकि 151 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हो चुके हैं।