लॉकडाउन की मियाद आज हो रही खत्म, थोड़ी देर में PM करेंगे राष्ट्र के नाम संबोधित

कोरोना वायरस के खिलाफ देश में जंग चल रहा है। इसी को लेकर देश में 21 दिनों का लॉकडाउन भी किया गया है। लॉकडाउन की मियाद आज खत्म हो जाएगी। आज 10 बजे PM मोदी राष्ट्र के नाम अपना संबोधन करेंगे। इस संबोधन में लॉकडाउन के अगले फेज़ को लेकर कई बातें स्पष्ट हो सकेगी। लॉकडाउन से सबकुछ ठप हो जाने का असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। ऐसे में किसानों के साथ ही कई सेक्टरों के उम्मीद है कि इस बार कुछ रियायत दी जा सकती है।