जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 5000 लोगों का कोविड-19 की होगी जांच: ओडिशा सरकार

ओडिशा सरकार ने बुधवार को बताया है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से जुड़े 5000 लोगों जिनमे सेवादारों, पुलिसकर्मियों और निगम कर्मियों समेत अन्य शामिल लोगों का कोविड-19 जांच कराने का अभियान शुरू किया है।

गौरतलब है कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने कहा कि वह सेवादारों के परिवारों के लिए विशिष्ट स्वास्थ्य देखभाल केंद्र स्थापित करेगा।

वहीं मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने बताया कि रथयात्रा से पहले सोमवार की रात को एक विशाल नमूना संग्रहण कार्यक्रम किया गया था और एक सेवादार संक्रमित पाया गया था। उन्होंने बताया कि जब यह पता किया गया कि उसके संपर्क में कितने लोग आये थे जिसके उपरांत उसके परिवार के सदस्यों समेत 16 लोगों की पहचान की गयी थी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहना है कि, ‘‘ 2000 से अधिक सेवादारों के नमूने लिये गये थे, जिनमे से केवल एक ही 22 जून को संक्रमित पाया गया था। उसे धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रखा गया और विशेष अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ साथही उसके संपर्क में आये व्यक्तियों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए भेज दिये गये हैं।

श्री जगन्नानाथ मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एस सी महापात्र ने कहा कि करीब 2500 सेवादार कोविड-19 परीक्षण के दूसरे दौर से गुजरेंगे और भगवान जगन्नाथ एवं उनके दिव्य भाई-बहन के रथों के लौटने यानी ‘बहुदा जतरा’ से पहले यह प्रक्रिया 28 जून तक पूरी होगी। ’’उन्होंने कहा , ‘‘ जो सेवादार संक्रमणमुक्त पाये जायेंगे, केवल उन्हें ही एक जुलाई को बहुदा जतरा में शामिल होने दिया जाएगा।’’