कोरोना : स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया देश में मृत्युदर और रिकवरी रेट के आंकड़े

भारत में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। हर रोज रिकॉर्ड बनाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 57,117 नए मामले सामने आए हैं और 764 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,95,988 हो गई है। अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है।

क्या है भारत में मृत्युदर और रिकवरी रेट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना से मृत्युदर और रिकवरी रेट के आंकड़े जारी किये हैं। मंत्रालय के अनुसार भारत में मृत्युदर 2.15 फीसदी और रिकवरी रेट 64.53 फीसदी है।