जानिए कहा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से एक साथ 24 मरीजों की गई जान

भारत में कोरोना का कहर हर पल त्राहिमाम कर रहा है। वहीं  कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह खबर अब साधारण सी लगती है कि देश में ऑक्सीजन की कमी के चलते लगातार लोग मर रहे है। इसी बीच एक बड़ी खबर भाजपा शाषित राज्य कर्नाटक से सामने आ रही है। राज्य के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की जान चली गई है। इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर तमाम दावों की पोल खुल गई है।

गौरतलब है कि कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन सही समय पर न पहुंचने के कारण 24 लोगों की मौत हुई है। ये पूरी घटना कल मध्य रात्रि की बतायी जा रही है।

वहीं इस हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गई है। मैसूर से चामराजनगर के लिए 250 ऑक्सीजन सिलेंडर को भेजा गया है।

मीडिया खबरों के मुताबिक चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलनेवाला था लेकिन इसे आने में देरी हो गई। जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हो गई। जानकारी के अनुसार जान गंवाने वाले ज्यादातर कोविड मरीज वेंटिलेटर पर थे।