सलमान खान को सांप ने काटा, जानिए कैसी है अब उनकी हालत।

ऐसी खबरे आ रही हैं कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियान रात सलमान खान को सांप ने काटा है।

मीडिया सूत्रों से हमे मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान को बिना जहरवाले सांप ने काटा है। बताया जा रहा है कि सांप के काटने का सलमान खान पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया।

जैसे ही सांप कांटने के बारे में पता चला उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल लाने से पहले ही डॉक्टरों को जानकारी दे दी गई थी। जिससे सीनियर डॉक्टर्स ने उनका इलाज तुरंत ही शुरू कर दिया।आपको भी अगर सलमान की सेहत को लेकर चिंता हो रही है तो बता दें कि सलमान की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।