कोरोना से जहां पूरे दुनिया में त्राही मची है।भारत में भी इसे लेकर लॉक डाउन किया गया है । प्रधानमंत्री लगातार लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं वहीं इसे लेकर आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने ट्वीट किया है। लालू के ट्वीट में लिखा है कि कोरोना को आप आराम से हरा सकते हैं घर में रहिये …. आराम करिये।
कोरोना को आप आराम से हरा सकते है।
घर में रहिए…………..आराम करिए।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) April 7, 2020
वहीं राबड़ी देवी ने लिखा है कि हाथ धोते रहे ,कोरोना अपनी जान से हाथ धो बैठेगा।
हाथ धोते रहे, कोरोना अपनी जान से हाथ धो बैठेगा। #Corona #Covid_19
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 7, 2020
पीछले रविवार प्रधानमंत्री के रात्री 9 बजे दीप जलाने के लोगों से अनुरोध पर भी राबड़ी देवी और तेजप्रताप के लालटेन जलाती तस्वीरें मीडिया में सुर्खियां बनी थी।