सोमवार को जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार असमंजस में दिखे। जब एक युवती ने आरोप लगाया कि आपके डीजीपी कहते हैं कि लड़कियां पहले अपनी अदाओं से लड़कों को फंसाती हैं, फिर उनके ऊपर आरोप लगाती हैं। ये बात सुनकर सीएम आवाक रह गए। नीतीश कुमार ने कोई रिएक्ट तो नहीं किया, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने युवती को तुरंत वहां हटा दिया। सीएम ने उसे डीजीपी के पास भेज दिया।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
दरअसल, युवती ने STF के डीजीपी अमन कुमार के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती इसकी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची। युवती ने नीतीश कुमार के सामने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह 5 महीनों से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन शिकायत सुनने के बावजूद आरोपी डीजीपी अमन कुमार के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
डीजीपी पर आरोप लगाने वाली युवती ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि बीते शुक्रवार को जब डीजीपी एसके सिंघल के पास फरियाद लेकर पहुंची तो डीजीपी ने कह दिया कि लड़कियां पहले अपनी अदाओं से लड़कों को फंसाती हैं और फिर उनके ऊपर आरोप लगाती हैं। पीड़िता की शिकायत सुनते ही सीएम ने उसे फिर डीजीपी के पास भेज दिया। युवती ने सीएम के सामने अपनी पूरी बात भी नहीं कह पाई और सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से उठा दिया।
दरअसल, युवती लॉ की छात्रा है। उसकी एक युवक से शादी तय हुई थी, बाद में युवक ने शादी करने से मना कर दिया, तब युवती ने युवक पर बलात्कार का केस किया था। न्याय के लिए युवती लगातार पुलिस मुख्यालय आती थी। वहीं, DSP अमन कुमार से मुलाकात हुई थी। अमन कुमार ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। फिर दोनों में फोन पर बात होने लगी। युवती का आरोप है- DSP उसे अश्लील मैसेज करते हैं। इसकी शिकायत लेकर जब वो डीजीपी के पास पहुंची तो डीजीपी ने उक्त बातें कही।


