मोदी सरकार भारत का खोया हुआ गौरव बहाल कर रही है : अरविन्द सिंह

27 सितंबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार भारत का खोया हुआ गौरव बहाल कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका से 157 कलाकृतियां और पुरावशेष घर लाए हैं। मालूम हो कि इन कलाकृतियों में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से संबंधित सांस्कृतिक पुरावशेष और मूर्तियाँ शामिल हैं।
मोदी सरकार विदेशी तटों से भारतीय प्राचीन वस्तुओं को वापस लाकर भारत का गौरव बहाल कर रही है। 2014-2021 के दौरान 200 से अधिक प्राचीन पुरावशेषों को वापस लाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने UNGA में भारत की वैचारिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ विकासवाद,आतंकवाद, विस्तारवाद और क्लामेंट चेंज जैसे विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखी है।
साझा तरीके से कैसे इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है, इस पर भी उन्होंने अपनी बात को रखा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिन-रात 130 करोड़ जनता की सेवा में लगे हैं और वैश्विक पटल पर भारत की वैचारिक पृष्ठभूमि को भी पूरी ताकत से रखते रहे हैं।

अमेरिका की यात्रा में उन्होंने विश्व में भारत को गौरवान्वित किया है, उसके लिए मैं उनका बिहार के तरफ से हार्दिक अभिनंदन करता हूं। कर्मयोगी… मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अमेरिका में 65 घंटे में 20 बैठक किए।

अरविन्द ने कहा है कि और दूसरी तरफ मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का UNGA में संबोधन वैश्विक मुद्दों पर भारत के सहयोग, आतंकवाद पर कठोरता से कदम उठाने व वसुधैव कुटुंबकम से प्रेरित था। हम सभी भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व हमारी बात सुनता भी है और हमसे सहयोग की अपेक्षा भी करता है।

मानवता के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए भारत ने, एक बार फिर दुनिया के जरूरतमंदों को कोरोना वैक्सीन देनी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा है कि वहीं दूसरी तरफ मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को मेक इन इंडिया  के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और कोविड में हमने ये करके दिखलाया है।

हमारे सामूहिक प्रयासों से हम सपने साकार कर सकते हैं, हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

मेक इन इंडिया के सात सालों मे मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए है: विनिर्माण में क्रांति लाना, वैश्विक चैंपियन बनाना, एक आकर्षक निवेश गंतव्य में बदलना, आत्मानिर्भर भारत के सामूहिक सपने की ओर अग्रसर करना।

पिछले 7 दशकों में गरीबों और किसानों को कांग्रेस ने केवल वोट बैंक समझा और उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए।

पिछले 7 वर्षों में मोदी सरकार ने इस वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए हैं और सहकारिता मंत्रालय बनाना इस बात का प्रमाण है। मेक इन इंडिया के 7 वर्षों में भारत ने विश्व स्तर पर अपने आप को स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में  देश आज निर्माण के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।