प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण को हमेशा दी है प्राथमिकता : अरविन्द सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण को हमेशा दी है प्राथमिकता : अरविन्द सिंह
The Prime Minister, Shri Narendra Modi delivering the keynote address on the occasion of virtual Vesak Global Celebrations on Buddha Purnima, in New Delhi on May 26, 2021.

30 सितंबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है।
वे हमेशा महिलाओं, युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हैं। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को मूल मंत्र बनाने वाले प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व दिया है।

 आजादी के बाद संविधान निर्माण, समाज को दिशा देने में मातृ-शक्ति की भूमिका अहम रही है। खेल, अंतरिक्ष, उद्योग, चिकित्सा, विज्ञान क्षेत्र में भारतीय महिलाएं आज विश्व में अपना परचम लहरा रही हैं। ओलंपिक में भी भारतीय महिलाओं ने दिखा दिया है कि वो किसी से कम नहीं हैं।

अरविंद सिंह ने कहा है कि भाजपा के संगठन में मातृ शक्ति को आदर, सम्मान, सहभागिता प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि पार्टी स्वाभाविक रूप से फलते-फूलते नित नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित है, तथा राष्ट्रसेवा में अनवरत कार्यरत है।

भाजपा सरकार में जाति और राजनीति के आधार पर कार्रवाई नहीं होती, कानून के अनुसार न्याय होता है, जिससे अपराधियों का बच पाना नामुमकिन है।

आज राजस्थान, महाराष्ट्र और बंगाल की सरकारों में महिलाओं के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, उस पर वहां की सरकार का रवैया दिख रहा है।

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से नए भारत में नए नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
2013-14 की तुलना में तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के पहले दौर में नौ चयनित क्षेत्रों में नौकरियों में 29% की वृद्धि हुई हैं। अनुमानित कुल रोजगार 3 करोड़ 8 लाख।

प्रधानमंत्री मोदी सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य के सफलतम चार वर्ष पूर्ण योजना के तहत गरीब परिवारों को दिए गए मुफ्त बिजली कनेक्शन। कुल 2.82 करोड़ घरों का किया गया विद्युतीकरण। परियोजना का कुल वित्तीय अनुमान 16,320 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में भारत सुरक्षित है माओवादी प्रभावित जिले 2010 में 96 की तुलना में 2020 में घटकर 53 हो गए। वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में भी भारी गिरावट आई है।