बिहार पंचायत चुनाव: पालीगंज में काउंटिंग के दौरान हंगामा, पुलिस ने बरसाए डंडे

शुक्रवार को पटना के खिरीमोड़ थाना के पास आईटीआई में चल रहे पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगा लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पालीगंज बीडीओ चिरंजीवी पांडेय के साथ हाथापाई भी किया। जिसे देख पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर डंडे बरसाते हुए खदेड़ दिया।

इस दौरान हंगामा कर रहे लोग पुलिस से भी उलझ गये और रोड़ेबाजी करने लगे। जिसे शांत करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई बाइके भी क्षतिग्रस्त हो गयी। दर्जनों कुर्सियां तोड़ी गयी। हंगामा होने के कारण की पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है।

मुखिया पद पर 20 नए चेहरे

पटना के पालीगंज में दूसरे चरण में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना का परिणाम आया है। जिसमें मुखिया पद के लिए नए उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है। जबकि जिला पार्षद में सभी नए प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर बाजी मारी। पालीगंज प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर बीते 29 सितंबर को मतदान कराई गई थी। जिसकी गणना 1 अक्टूबर को किया गया। इस दौरान ज्यादा संख्या में नए उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया है। 23 पंचायत वाली प्रखंड में मुखिया पद पर 20 नए चेहरे नजर आया जबकि जिला पार्षद में सभी नए प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया है।

ये बने मुखिया

मुखिया पद के लिए जलपुरा मसौढ़ा पंचायत से गुड्डू सिंह को 1919 मत तथा पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ बंशीधर को 1181 मत मिला। इस प्रकार गुड्डू कुमार 838 मतों से जीत हासिल किया। महाबलीपुर पंचायत से निकेश उर्फ छोटे को 2142 मत तथा पूर्व मुखिया विनोद सिंह को 1371 मिला। इस प्रकार निकेश कुमार 771 मत से जीत हासिल किया। भेड़रिया सियारामपुर पंचायत से दुखनी देवी को 2649 तथा भीम पासवान को 1394 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार दुखनी देवी 1265 मत से जीत हासिल किया। सडशी पिपरदाहा पंचायत से रियासत हुसैन को 2243 तथा मीना देवी को1280 मत मिला। इस प्रकार रियासत हुसैन 963 मत से जीत हासिल किया। अकबरपुर रानीपुर पंचायत से वर्तमान मुखिया तीजा देवी को 1358 मत तथा उर्मिला देवी को 1149 मत मिला। इस प्रकार तीजा देवी 209 मत से जीत हासिल किया। खानपुरा तारनपुर पंचायत से दशरथ राम को 1435 मत तथा नरेश प्रसाद को 1340 मत मिला। दशरथ राम 95 मत से जीत हासिल किया। बालीपाकड़ पंचायत से दीपू सिंह को 756 मत तथा रणधीर कुमार को 298 मत प्राप्त हुआ। दीपू सिंह 458 मत से जीत हासिल किया। मधमा मखमिलपुर पंचायत से आशा देवी को 1697 तथा देवलगन मोची को 1166 मत मिला। इस प्रकार आशा देवी 531 मत से जीत हासिल किया। मुड़िका पंचायत से कंचनमाला को 883 मत तथा शैला देवी को 855 मत मिला। इस प्रकार कंचनमाला ने 28 मत से जीत हासिल किया। अजदा सिकरिया पंचायत से मीना देवी को 1332 तथा किरण देवी को 1162 मत मिला। इस प्रकार मीना देवी 170 मत से जीत हासिल किया। रानीपुर कुरकुरी पंचायत से पप्पू कुमार को 937 मत तथा मोर रजवाड़ को 505 मत मिला। इस प्रकार पप्पू कुमार 432 मत से जीत हासिल किया। लालगंज सेहड़ा पंचायत से ममता कुमारी को 1386 तथा शारदा कुमारी को 1231 मत मिला। इस प्रकार ममता कुमारी ने 155 मत से जीत हासिल किया। मेरा पतौना पंचायत से मनोरमा देवी को 1694 मत तथा पंकज शर्मा को 1601 मत मिला। इस प्रकार मनोरमा देवी 93 मत से जीत हासिल किया। कटका पैगम्बरपुर पंचायत से ज्ञानबर्द्धन शर्मा को 1096 मत मिला तथा श्रीकृष्ण सिंह को 689 मत मिला। इस प्रकार ज्ञानबर्द्धन शर्मा 407 मत से जीत हासिल किया। जमहारु इमामगंज पंचायत से उर्वशी देवी को 1954 मत तथा मीना देवी को 1779 मत मिला। इस प्रकार उर्वशी देवी 175 मत से जीत हासिल किया। कल्याणपुर पैपुरा पंचायत से आनन्द कुमार को 1664 मत तथा रामनिवास सिंह 1034 मत मिला। इस प्रकार आनंद कुमार 630 मत से जीत हासिल किया। मौरी पियरपुरा पंचायत से अनिशा कुमारी को 1900 तथा अमृता देवी को 1536 मत मिला। इस प्रकार अनिशा कुमारी 364 मत से जीत हासिल किया। सिगोड़ी पंचायत से सुबैदा खातून को 2628 तथा इशरत जहां को 1263 मत मिला। इस प्रकार सुवैदा खातून 1365 मत से जीत हासिल किया। जरखा पंचायत से मो. फिरोज को 1327 मत तथा मो. मतिम को 903 मत मिला। इस प्रकार मो. फिरोज 424 मत से जीत हासिल किया। दहिया पंचायत से रिंकी देवी को 1308 मत तथा दुलारी देवी को 1099 मत मिला। इस प्रकार रिंकी देवी 209 मत से जीत हासिल किया। चंडोस पंचायत से प्रमिला कुमारी को 851 मत तथा सविता देवी को 792 मत मिला। इस प्रकार प्रमिला देवी ने 59 मत से जीत हासिल किया। नवधरी कोदहरि पंचायत से मीरा देवी ने राधिका देवी को हराकर जीत हासिल किया। वहीं चिकसी पंचायत से सनोज यादव ने कृष्णा यादव को हराकर जीत हासिल किया। इस प्रकार पालीगंज प्रखंड से जिला परिषद तथा मुखिया का परिणाम घोषित हुआ है।