बिहार में तेजी सो पांव पसार रहा कोरोना IGIMS में चार मरीज कोरोना पॉजिटिव

Big Breaking – पटना में देखे गए12 विदेशी कोरोना संदिग्ध होने की आशंका

पटना IGIMS से बड़ी खबर आ रही है। कोरोना पॉजेटिव मरीजों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है खबर है कि वहां भर्ती चार मरीजों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है।  बतादें कि आईजीआईएमएस में कुल 20 सैंपल की जांच कराई गई थी, जिनमें चार का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि लोग खगड़िया, सहरसा, बेगूसराय और मुंगेर के रहने वाले हैं। LOCKDOWN के साथ ताज़ा स्थिति पर कहना मुश्किल नही है कि अब कोरोना धीरे धीरे बिहार के दुसरो जिलों में भी बढ़ता जा रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले आज बिहार के एनएमसीएच से दो मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।