पटना की मे़यर ने कहा पटना में सभी गरीबों को नहीं मिल पा रहा राशन, पत्र लिखकर पार्षदों को राशि उपलब्ध कराने की मांग

4300 कर्मचारियों की नहीं खत्म होगी सेवा-मेयर, आज 5वें दिन हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

पटना की मेयर सीता साहू ने पार्षदों की ओर से नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि लॉक डाउन में भी पटना के बीपीएल परिवार एवं गरीबों को राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आपदा प्रबंधन द्वारा जो व्यवस्था की जा रही है उसका लाभ सभी को नहीं मिल पा रहा है।ऐसी हालत में वार्ड पार्षदों को विधायकों की तरह राशि उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे अपनेे वार्ड के गरीबों को राशन उपलब्ध करवा सकें।