कोरोना से जंग के बीच बिहार के 17 जिलों में नये सिविल सर्जन

बिहार में 17 जिलों में नए सिविल सर्जन को पदस्थापित किया गया है भागलपुर के क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद सिंह को गोपालगंज का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। वही संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा के सिविल सर्जन की कमान दी गई है। डॉ विमल प्रसाद सिंह को नवादा ,डॉ आत्मानंद कुमार को लखीसराय का सिविल बनाया गया है। डॉ राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सिविल सर्जन सीतामढ़ी की जिम्मेदारी दी गई है । वहीं महेश्वर प्रसाद गुप्ता को सिविल सर्जन कटिहार त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जन गोपालगंज, सुनील कुमार झा को मधुबनी का सिविल सर्जन बनाया गया है।