बेगूसराय-पटना सीमा सील करने का दिया निर्देश: जिलाधिकारी

देश में कोरोना संक्रमण मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ताज़ा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से है जहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिनका जिला प्रशासन द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। बता दें  पॉजिटिव मरीज का विदेश यात्रा या किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने की भी जांच चल रही है। ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय -पटना सीमा तथा सभी संभावित रास्तों को सील किया जाना आवश्यक है। तदनुसार जिलाधिकारी श्री कुमार रवि  ने  अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ को तत्काल प्रभाव से बेगूसराय- पटना सीमा को सील करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इस क्रम में समुचित जांच पड़ताल कर आवश्यक वस्तुओं से संबंधित वाहनों का परिवहन जारी रखने का निर्देश दिया गया है।