‘हथेली पर जान रखकर’ जो कोरोना से लड़ रहे हैं जंग, उन्हें सलाम करता हूं-गुप्तेश्वर पांडेय

कोरोना महामारी से निपटने के लिए जो अधिकारी, पदाधिकारी, जवान, स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान को जोखिम में रखकर काम कर रहे हैं, उनके लिए बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि सेवा में लगे इन कर्मचारियों को मैं प्रणाम और सलाम करता हूं।

बिहार पुलिस रच रही इतिहास-डीजीपी

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि जिस बिहार पुलिस पर लोग कई तरह की इलजाम लगाते थे वहीं बिहार पुलिस आज अपने जनसेवा से इतिहास रच रही है। मुझे अपने अधिकारियों और जवानों पर गर्व है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर बरतें सख्ती

डीजीपी ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस किसी हाल में नहीं छोड़े। उनपर सख्त कार्रवाई करे। लॉक डाउन के खत्म होने के बाद इस संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और हरस्तर के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।