पटना नगर निगम के वार्ड 40 में कोरोना सेनानियों को किया गया सम्मानित

कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, देश लॉकडाउन है। मंदिर, मस्जिद के साथ सभी इबादतगाह भी लॉकडाउन हैं, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। इस महामारी के बीच यदि कोई भगवान दिख रहा तो वो हैं हमारे कोरोना सेनानी। कहीं डॉक्टर के रूप में तो कभी पुलिस वाले बनकर। लेकिन इन सभी से भी बड़े है वे जिनके के कारण हम सुरक्षित है अपने घरों में। इन्होंने बीड़ा लिया है पुरे शहर को साफ़ और सेनेटाइज करने का। जी हाँ हम बात कर रहे हैं प्रशासनिक पदाधिकारियों, सफाई कर्मियों, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों एवं इन सेनानियों की।

इसी कड़ी में इनका उत्साहवर्धन करने के लिए  वार्ड संख्या 40 में वार्ड पार्षद असफर अहमद ने अपने जान को दांव पर लगाकर सामाजिक सुरक्षा की पहल की है।

एक ओर लोगों ने अपने घरों से फूल बरसाया। वहीँ महिला एवं पुरुष कोरोना सेनानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। जहाँ 22 पुरूष कोरोना सेनानियों को सम्मान चिन्ह स्वरुप गमछा दिया गया, वही 6 महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं निगम के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।