BIG NEWS , हे सरकार बिहार से कैसे जाएंगे अपने राज्य मजदूर, राज्य सरकार द्वारा जारी लींक में तकनीकी खराबी

पटना, बिहार में दूसरे राज्य के फंसे मजदूरों के अपने राज्य में जाने के लिये राज्य सरकार ने कोविड- 19 का लींक जारी किया गया है। पर हैरानी की बात ये है कि बार- बार क्लीक करने पर भी यह लींक नहीं खुल रहा और सर्वर के आईपी एड्रेस में खराबी लिखा मैसेज आ रहा है।  सरकार द्वारा कहा गया है कि  दूसरे राज्य के मजदूर जो बिहार में फंसे हैं तथा अपने राज्य में जाना चाहते हैं इसके लिए कोविड-19 का लिंक जारी किया गया है जो निम्नवत है–

covid19.bihar.gov.in

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आगे ये भी कहा गया है कि इसी प्रकार से अन्य राज्यों के लिए भी लिंक जारी है। इसे लेकर लोगों को जहां काफी परेशानी आ रही है वहीं यह सवाल भी उठने लगा है कि बिहार में इतने गंभीर मुद्दे को हल्के में क्यों लिया जा रहा है।

इस संबंध में सरकार का पक्ष जानने की कोशिश हम लगातार कर रहे हैं , पर अब तक उनका पक्ष नहीं मिल पाया है जैसे सपकार यह मिल पाएगा हम उसे अपडेट करेंगे।