ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का रांची पुलिस ने निकाला उपाय, जानें क्या मिला हल

कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण सभी राज्यों में इस समय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे है। वही अगर ऑक्सीजन का जैसे तैसे इंतेजाम हो भी जाता है तो उसे भरने के लिए सिलिंडर कम पड़ जाते है। वही हाल झारखंड की राजधानी रांची का भी है, लेकिन यहां की पुलिस ने सिलिंडर की कमी को दूर करने का उपाय निकाल लिया हैं। इसके लिए रांची पुलिस ने अभी तक जब्त हुए सभी ऑक्सीजन सिलेंडर निकलवा रही है। जिसको अस्पतालों को दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर ढूढने के लिए पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों को कहा गया है. वही ऐसा करने से ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को भी दूर किया जा सकेगा। वही पुलिस कब्जे में लिए गए सिलेंडरों को निकालने की सूची भी बनाई जा रही है। वही इन सिलेंडरों को पुलिस मलखानों से निकालकर कोर्ट की अनुमति लेकर या फिर इन्हें रिलीज कराकर जरूरत मंदो को सप्लाई किया जाएगा।

इतना ही नहीं अनुमति मिलने के बाद इन ऑक्सीजन सिलेंडरों को अस्पतालों को भी सप्लाई किया जाएगा. जिससे गम्भीर मरीजों को समय पर ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सके। वही मलखानों से सिलेंडर निकालने का काम पूरे झारखंड में किया जा रहा है। ताकि जरूरत पड़ने पर अस्पतालों को इसे सप्लाई किया जा सके। वही इस कोरोना महामारी के बीच पुलिस का ये कदम सराहनीय है। पुलिस मलखनो में से सिलेंडर ढूढने का आदेश रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की तरफ से सभी थानों को दिया गया हैं।